पटना के एडीएम (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और दानापुर डिस्ट्रिक्ट सब-रजिस्ट्रार पद पर तैनात उनकी पत्नी कुमारी स्वीटी के ठिकानों पर तलाशी ली गई. बिहार में विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) ने सोमवार (28 सितंबर) को बड़ी कार्रवाई की है. पटना के एडीएम (आपूर्ति) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर मिला है. कैश 70 लाख रुपये से ज्यादा है और 48 घड़ियां मिली हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये है. विजिलेंस ब्यूरो ने ये छापेमारी की. रविंद्र कुमार की पत्नी कुमारी स्वीटी दानापुर में सब रजिस्ट्रार पद पर तैनात हैं.
