Home देश दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने...

दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने नई दिल्ली के यमुना किनारे इलाके में झुग्गी बस्तियों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने 728 वोट में से 727 वोट काटने को लेकर सवाल उठाया है. बकायदा एसडीएम से बातचीत का वीडियो जारी किया है.चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर छिड़े संग्राम के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सख्त लहजे में कहा है कि ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे, पर जिस सिस्टम ने उनसे यह करवाया, उसका हिसाब भी होगा. राहुल गांधी ने यह बयान दिल्ली के यमुना किनारे बेला एस्टेट से जुड़ी वोटर लिस्ट को लेकर दिया है. राहुल ने इलाके में झुग्गी बस्तियों का दौरा किया. इस दौरान लोगों से मुलाकात की, साथ ही इलाके के एसडीएम को फोन किया, जिसमें वो उनको तथ्यों के आधार पर लताड़ते हुए नजर आ रहे हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version