झारखंड के सीएम हेंमत सोरेन के वकील ने ईडी के अधिकारियों की याचिका पर स्थगन का अनुरोध किया. इस पर हाई कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया.झारखंड हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गुरुवार (1 अक्टूबर) को 10000 रुपये का जुर्माना लगाया क्योंकि उनके वकील ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की याचिका पर स्थगन (Adjournment) का अनुरोध किया था. याचिका में, ईडी अधिकारियों ने 2024 में सीएम सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ली गई तलाशी से जुड़े मामले में अपने खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी है
