दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से 2 महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर CBI की रेड BJP कि बौखलाहट का नतीजा है. बीजेपी कुछ भी करे लेकिन पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है चंड़ीगढ़ में सीएम आवास के पास CBI ने मंगलवार (6 अक्टूबर) को रेड की. सीबीआई की टीम सीएम आवास के पास बंगला नंबर-50 पहुंची. सीएम के OSD राजबीर घुम्मन से जुड़े मामले की जांच चल रही है. उन पर ट्रांसफर, पोस्टिंग और टेंडर में भ्रष्टाचार के आरोप हैं. इस रेट पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव लड़कर पंजाब में जीत नहीं सकती तो ED-CBI के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है. केजरीवाल ने पंजाबियों के साथ धोखा करने का आरोप भी लगाया. वहीं खुद सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर पंजाब सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया.
