अमित शाह बोले-यूपी में योगी आदित्यनाथ के राज में माफिया कान पकड़कर समर्पण पर मजबूर

    नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सहारनपुर में उत्तर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी। ïउन्होंने मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा ब्रज क्षेत्र के बूथ प्रभारी के रूप में अमित शाह की आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पहली यात्रा थी।

    गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को सहारनपुर में 92 करोड़ की लागत से 50.43 एकड़ में जनता रोड स्थित पुंवारका में बनने वाले मां शाकुंभरी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा के साथ योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, भूपेन्द्र चौधरी, डॉ धर्म सिंह सैनी, राज्य मंत्री नीलिमा कटियार तथा केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान तथा सांसद कैराना प्रदीप चौधरी भी थे। इनके साथ सहारनपुर से लोकसभा का चुनाव लडऩे वाले राघव लखन पाल तथा भाजपा नेता किरात सिंह भी थे।

    गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मेरे जिगर के टुकडे जैसे युवा मित्रों इस पवित्र भूमि पर मां शाकुंभरी के नाम जो शक्ति और संपन्नता का प्रतीक है वह हमको आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर बनने वाली राज्य यूनिवसिर्टी से तीन जिलों को शिक्षा प्राप्त होगी। अमित शाह ने कहा कि 2017 में मैं जब सहारनपुर आया था। तब लोग कहते थे साहब हम तो धर्म परिवर्तन कर देंगे क्या हमारा पलायन रुकेगा। मैंने कहा था आप एक बार परिवर्तन कर दिजिये फिर देखिये पलायन कराने वालों का पलायन कर देंगे। पहले लोग कहते थे कि क्या पलायन कम होगा, मैने कहा था पलायन कराने वाले यूपी से पलायन करते मिलेंगे। अब तक 90 प्रतिशत किसानों का भुगतान हो चुका है।

    अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आज वेस्ट यूपी में किसी मां या बहन को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। किसी की मजाल नहीं कोई बहन बेटी से छेड़छाड़ करे। यहां तो एक समय था जब केवल दंगे होते थे। हमारी बेटियों को भी पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में भेजना पड़ता था क्योंकि यहां कोई सुरक्षा नहीं थी। आज पश्चिमी यूपी में किसी भी बेटी को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है। कोई भी उनके साथ दुर्व्यवहार करने की हिम्मत नहीं करता है।

    उन्होंने कहा कि 2017 में हमने वादा किया था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को माफिया से मुक्ति दिलाएंगे। अब यहां पर माफिया मुर्गा बनकर पुलिस के सामने सरेंडर कर रहे। माफिया सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर बैठे थे, आज यह सम्पत्ति जनता की सपत्ति है। अवैध कत्लखाने चलते थे, योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन कत्लखानों को बंद कराया है। यहां पर अपराध में कमी हुई है। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुंडे और माफियों का शासन था उससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मुक्त करवा कर उसका सम्मान लौटाने का काम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version