जेपी नड्डा व सीएम योगी ने क‍िया भाजपा गोरखपुर के नए क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण

    भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों का शुक्रवार से नए क्षेत्रीय कार्यालय में संचालन शुरू हो गया। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का लोकार्पण क‍िया।

    क्षेत्रीय कार्यालयों का भी होगा लोकापर्ण

    क्षेत्रीय कार्यालय के साथ नेताद्वय प्रदेश के सात जिलों के जिला कार्यालय का भी आनलाइन लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके लिए शुक्रवार की सुबह गोरखपुर पहुंचेंगे जबकि मुख्यमंत्री योगी गुरुवार की शाम ही पहुंच गए। लोकार्पण के बाद कार्यालय के सामने गरीब कल्याण जनसभा आयोजित होगी, जिसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं के बीच दाेनों नेताओं का संबोधन होगा।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद

    राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार की सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी की सांस्कृतिक टोली द्वारा उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया जाएगा। वहां से वह सकिंट हाउस जाएंगे, जहां भाजपा की जिला व महानगर टीम स्वागत करेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का सुबह 11 बजे नए क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचने का कार्यक्रम है। जहां लोकार्पण से पहले क्षेत्र के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे। गरीब कल्याण जनसभा में प्रदेश का भी संबोधन होगा।

    इन कार्यालयों का होगा आनलाइन उद्घाटन

    भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के कार्यालय के साथ गुरुवार को प्रदेश के जिन सात जिलों के जिला कार्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान होना सुनिश्चित है, उनमें संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, बागपत, राय बरेली और जाैनपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों के कुछ पार्टी पदाधिकारी भी लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गोरखपुर पहुंच रहे हैं।

    लोकार्पण के बाद जनसभा से पहले होगी बैठक

    कार्यालय के लोकार्पण के बाद गरीब कल्याण जनसभा से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नए कार्यालय के मिटिंग हाल में एक बैठक लेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और क्षेत्रीय, जिला व महानगर पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसके लिए आधे घंटे का समय निर्धारित है।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version