पांच साल का हिसाब नहीं, अब 100 दिन का ढिंढोरा; अखिलेश का भाजपा पर तंज

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने प्रदेश और देश में संकट पैदा किया है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने लोगो को तबाह कर दिया है। गरीब, किसान, नौजवान आत्महत्या करने पर मजबूर है। भाजपा सरकार ने जनता को अपने पांच साल का हिसाब नहीं दिया, अब 100 दिन का ढिंढोरा पीट रही है।

    अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार का डबल इंजन लोगों को रौंद रहा है। भाजपा सरकार नौजवानों और युवाओं को नौकरी, रोजगार देने के झूठे दावे कर रही है। सरकार के सारे दावे झूठे, कागजी और जनता को गुमराह करने वाले हैं। भाजपा ने पिछले पांच साल में समाज में नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं किया।

    सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, कुशासन और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सौ दिन की उपलब्धियों का झूठा प्रचार शुरू किया है। जबकि इस सरकार ने सौ दिन में किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। बस इसने सत्ता और प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र और संविधान को रौंदा है। विकास को रोका और स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version