विधानसभा में हंगामे के बीच अब दो बजे पेश होगा बजट, महागठबंधन के बाद बिहार का पहला बजट

    बिहार विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज बिहार सरकार की ओर से बजट 2023 पेश किया जा रहा है। महागठबंधन सरकार का पहला बजट आज सदन में पेश हो रहा है।

    विजय सिन्हा बिहार सरकार में मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी की मांग के साथ हंगामा करते हुए बाकी विधायकों के साथ बाहर हैं। वह मुजफ्फरपुर में कांटी थर्मल प्लांट के बाहर राहुल नाम के एक छात्र की हत्या में मंत्री मंसूरी का हाथ बताते हुए हटाने की मांग कर रहे हैं। इसी महीने यह हत्या होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी 11 फरवरी को राहुल के परिजनों से मिलने गए थे।

    • विजय सिन्हा बोले, मुख्यमंत्री जी आप मुजफ्फरपुर मामले में मंत्री को हटवाइए, कार्रवाई करवाइए। क्योंकि वहां की पुलिस दबाब में कार्रवाई नहीं कर रही है।
    • विजय सिन्हा ने मंत्री को हटाने की मांग की तो नीतीश ने कहा कि जांच करा रहे हैं। विजय सिन्हा बोले, आश्वासन से क्या होगा। जब तक जांच होती है, तब तक हटाइए।
    • बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा की अगुवाई में पार्टी के सदस्यों का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस विधायक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
    • आरोप लगाए गए हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पार्टी ने मनरेगा फंड में कटौती के भी आरोप लगाए हैं।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version