फंदे पर लटकता मिला पॉलिटेक्निक छात्र, किराए के मकान में रहता था, पुलिस कर रही जांच

    कासगंज में पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष के छात्र का शव फंदे पर लटकता मिला। साथी छात्रों ने देखा तो मकान मालिक को सूचना दी। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।

    उत्तर प्रदेश के कासगंज में पॉलिटेक्निक के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संग्रहित किए। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।

    देर शाम वह क्रिकेट खेलने के लिए भी गया था

    बताया गया कि मंगलवार की सुबह परिजन उससे मिलने आए थे। देर शाम को वह क्रिकेट खेलने के लिए भी गया था। रात को वह अपने कमरे में सो गया। इसके बाद वह देर तक नहीं जागा। बगल के कमरे में रहने वाले छात्र बुधवार की सुबह कॉलेज चले गए। क़ॉलेज के बाद जब लौटे तो उस समय भी सौरभ का कमरा बंद मिला।

    फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संग्रहित किए

    इस पर छात्रों ने खिड़की से झांककर अंदर देखा तो उनके होश उड़ सौरभ का शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने शोर मचाया तो मकान मालिक व आसपास के लोग आ गए। मकान मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने जहां साक्ष्य संग्रहित किए, वहीं पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।

    पुलिस कर रही जांच

    कोतवाल डीके त्यागी ने बताया कि छात्र का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। छात्र ने आत्महत्या क्यों की ? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। परिजन, साथियों व अन्य लोगों से बात करके जानकारी जुटाई जा रही है।

    घटना सोरोंजी थाना क्षेत्र के तीर्थनगरी की है। यहां बस स्टैंड के पास सुनील गुप्ता के मकान में छात्र सौरभ (22) निवासी लवकुशनगर किराए पर रहता था। वह तिंबरपुर स्थिति एमएमआईटी पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल ट्रेड से पढ़ाई कर रहा था। यह उसका द्वितीय वर्ष था।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version