फेसबुक पर मोहब्बत का जाल: चार बड़े घरानों की महिलाएं फंसी, रकम के साथ गवां बैठीं आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार

    फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद आरोपी महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। चार बड़े घरानों की महिलाएं उसकी बातों के जाल में फंस गईं, जिसमें से एक पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।

    आगरा में फेसबुक पर दोस्ती के जाल में फंसाकर बड़े परिवार की महिलाओं से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी फरार हो गया है। उसके खिलाफ चार पीड़िताओं ने शिकायत की थी। इसके बाद थाना रकाबगंज में केस दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच विवेचना कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। रविवार को उसके घर पर कुर्की पूर्व उद्घोषणा का नोटिस चिपकाया गया।

    ये है मामला 

    क्राइम ब्रांच के विवेचक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपी एटा रोड टूंडला का निवासी मोहित शर्मा है। उसके खिलाफ थाना रकाबगंज में केस दर्ज हुआ है। अक्तूबर 2022 में चार महिलाओं ने शिकायत की थी। दो महिलाएं दिल्ली और एक रतलाम की थीं। एक युवती की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ। पहले धारा धोखाधड़ी और धन हड़पने की लगी थीं। बाद में युवती के बयान के आधार पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य और आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई। विवेचना थाना रकाबगंज पुलिस कर रही थी। बाद में क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित हुई।

    आरोपी की है दुकान 

    आरोपी की भगवान बिल्डिंग के नाम से दुकान है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। कोर्ट से कुर्की के पहले की नोटिस जारी की गई। उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। एक महीने में आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो कुर्की की जाएगी।

    15 लाख तक किए थे वसूल

    पीड़िताओं ने प्रेसवार्ता बुलाई थी। पुलिस से भी शिकायत की। पुलिस को बताया था कि आरोपी ने अलग-अलग नाम से फेसबुक पर अपने एकाउंट बनाए हैं। इनकी मदद से वो दोस्ती करता है। इसके बाद अपने जाल में फंसाकर शादी का झांसा देता है। गूगल कंपनी में अधिकारी बताकर मिलने के बहाने बुलाकर संबंध बनाए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। किसी से पांच लाख तो किसी से 15 लाख रुपये तक वसूल किए।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version