पतंजलि ने कई विदेशी कंपनियों को कराया शीर्षासन और कराया भारतीय बाजार से विदा- स्वामी रामदेव

    योगगुरु स्वामी रामदेव ने नई दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत की तरफ पूरी दुनिया देख रही है। भारत के लोहे को पूरी दुनिया मान रही है। उन्होंने कहा कि पहले भारत को हीन नजर से देखा जाता था लेकिन आज हम सब मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। आज भारत में निर्मित सामान पूरी दुनिया में बिक रहा है और हम तमाम विदेशी कंपनियों को पीछे छोड़ते जा रहे हैं।

    भारत को आत्मनिर्भर बना रहा पतंजलि- बाबा रामदेव 

    स्वामी रामदेव ने कहा कि भारत में पहले विदेशी कंपनियों का कब्ज़ा था। एक बिस्किट से लेकर घी, तेल, आटा और चावल समेत पूरी रसोई विदेशी कंपनियों के सामानों से भरी रहती थीं लेकिन पतंजलि के उत्पादों ने आज पूरी स्थिति ही बदल दी है। आज घर-घर में पतंजलि का सामान देखने को मिल रहा है। यह भारत को आत्मनिर्भर बना रहा है और पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति के बारे में बता रहा है।

    विदेशी कंपनियों को कराया शीर्षआसन- स्वामी रामदेव 

    उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों पहले जब मैंने कहा था कि हम पतंजलि की कंपनियों को शेयर मार्केट में लिस्ट करायेंगे तब लोग हमारा मजाक बनाते थे। लोग कहते थे कि गुरुकुल में पढ़ा हुआ और हिंदी बोलने वाल बाबा कुछ भी बोलता है। लेकिन आज की स्थिति सबके सामने है। हम 70 करोड़ से भी ज्यादा भारतीय ग्राहकों तक पहुंच चुके हैं। पहले जिन कंपनियों का भारतीय बाजार में कब्ज़ा होता था, उन्हें हमने शीर्षआसन करवा दिया है। कई कंपनी तो भारत के बाजार से विदा हो चुकी हैं और जल्द ही कई और कंपनी भी विदा हो जाएंगी।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version