लिस्ट में देखें प्रदूषण का लेवल,दिल्ली के 13 हॉट स्पॉट जहां की हवा हुई बेहद जहरीली.

    दिल्ली में ठंड के दस्तक के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी सभी प्रकार के प्रदूषण की जकड़ में आती जा रही है और शहर में वायु की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. हालांकि, एक नवीनतम अनुसंधान के अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की दर में कमी आई है.

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 277 दर्ज किया गया.

    दिल्ली के 35 निगरानी केंद्रों में से 14 ने वायु गुणवत्ता को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया, जबकि शनिवार को यह संख्या 11 थी.

    दिल्ली का इलाका AQI @ 6.00AM कौन सा ‘जहर’ कितना औसत
    आनंद विहार 367 PM 2.5 का लेवल हाई 317
    मुंडका 332 PM 10 लेवल हाई 310
    वजीरपुर 350 PM 10 लेवल हाई 285
    जहांगीरपुरी 345 PM 10 लेवल हाई 309
    आरके पुरम 343 PM 2.5 का लेवल हाई 263
    ओखला  296 PM 10 लेवल हाई 243
    बवाना 366 PM 2.5 का लेवल हाई 366
    विवेक विहार 320 PM 10 लेवल हाई 277
    नरेला 321 PM 10 लेवल हाई 321
    अशोक विहार 331 PM 2.5 का लेवल हाई 267
    द्वारका 324 PM 10 लेवल हाई 278
    पंजाबी बाग 330 PM 2.5 का लेवल हाई 283
    रोहिणी 344 PM 10 लेवल हाई 295

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version