Home Uncategorized इजरायल ने गाजा पर युद्ध बढ़ाने का किया ऐलान, हजारों रिजर्व सैनिकों...

इजरायल ने गाजा पर युद्ध बढ़ाने का किया ऐलान, हजारों रिजर्व सैनिकों को बुलाया

इजरायल और हमास के बीच करीब डेढ़ साल से जारी युद्ध अब और तेज होने जा रहा है. इजरायल ने गाजा में युद्ध को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने हजारों रिजर्व सैनिकों को बुला लिया है. इजरायल के सेना प्रमुख ने यह जानकारी दी है. इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने कहा कि वह हजारों रिजर्व सैनिकों को बुला रहा है, क्‍योंकि सेना गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ अपने हमले का विस्तार करने के लिए तैयार है.सेना में नजर आएंगे हजारों रिजर्व सैनिक: आईडीएफआईडीएफ के अनुसार, आने वाले हफ्ते में सेना में हजारों रिजर्व सैनिकों दिखाई देने लगेंगे. युद्ध के दौरान रिजर्व सैनिकों को कई बार पहले भी बुलाया जा चुका है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version