Home Uncategorized जेपी की जन्मस्थली सिताबदियारा से ‘बिहार बदलाव यात्रा’ निकालेंगे प्रशांत किशोर

जेपी की जन्मस्थली सिताबदियारा से ‘बिहार बदलाव यात्रा’ निकालेंगे प्रशांत किशोर

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर एक बार फिर से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं. वह 20 मई से ‘बिहार बदलाव यात्रा’ पर निकलेंगे, जिसकी शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताबदियारा से होगी.जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जहानाबाद पहुंचे. जहानाबाद में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सालों में बिहार की राजनीति में जो मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं, वे जातिगत जनगणना, भूमि सर्वे और दलित महादलित समाज के विकास का मुद्दा हैं. इन तीनों मुद्दों पर सरकार ने किस तरह से लोगों के साथ धोखा और छल किया है, ये बताने के लिए जन सुराज 20 मई से ‘बिहार बदलाव यात्रा’ शुरू करेगी. यात्रा जेपी की जन्मस्थली सिताबदियारा से शुरू होगी.”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version