Home खास खबर महाराष्ट्र: पीएम मोदी की अपील पर बेटे की शादी के लिए नहीं...

महाराष्ट्र: पीएम मोदी की अपील पर बेटे की शादी के लिए नहीं खरीदा सोना, बहू के लिए सास ने ही दे दिया मंगलसूत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित होकर महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पुलगांव निवासी सतीश गौरीशंकर चौबे का परिवार बेटे की शादी में सोने के आभूषण नहीं खरीदेगा।

यह परिवार मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं से वर्षों पहले महाराष्ट्र आकर बस गया था। सतीश के सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे यश का विवाह एक जुलाई को होना है।

शादी के लिए सोना नहीं खरीदेगा परिवार

इस संबंध में सतीश ने पीएम को पत्र लिखकर परिवार के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होने वाली बहू के लिए नया मंगलसूत्र खरीदने पर चर्चा चल रही थी, लेकिन उनकी पत्नी सीमा ने अपना ही मंगलसूत्र पॉलिश और मरम्मत कराकर बहू को उपहार में देने का निर्णय किया।

अपने पत्र में सतीश ने लिखा कि यह सिर्फ पैसा बचाने का मामला नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय हित में जिम्मेदार खर्च की भावना को अपनाने का प्रयास है। परिवार ने प्रधानमंत्री को भी विवाह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

पीएम मोदी ने 10 मई को हैदराबाद की एक रैली में विदेशी मुद्रा बचाने के लिए एक वर्ष तक सोने की खरीद और विदेश यात्रा टालने, ईंधन के विवेकपूर्ण इस्तेमाल की अपील की थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version