‘विदेशी टी शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं राहुल गांधी’, अशोक गहलोत के गृह नगर में गरजे अमित शाह

    राजस्थान के विधानसभा चुनावों में अभी सवा साल का समय बाकी है। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर से 2023 व 2024 के चुनाव का शंखनाद कर गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान कार्यकर्ताओं के सामने कर चुके हैं। अमित शाह ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा करने निकले हैं।

    दरसअल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले 2 दिनों से मारवाड़ के दौरे पर हैं। कल जैसलमेर में बॉर्डर स्थित बीएसएफ जवानों के बीच रात गुजारने के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ग्रह नगर जोधपुर में कार्यकर्ताओं में 2023 व 24 के चुनाव का बिगुल बजा गए। जोधपुर शहर के रावण का चबूतरा मैदान में हुई जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से लेकर अशोक गहलोत तक को निशाने पर लिया। अमित शाह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि देश की संसद में राहुल गांधी ने भारत को राष्ट्र नहीं माना था ऐसे में पहले राहुल गांधी को भारत राष्ट्र को समझने की जरूरत है। उसके बाद वह भारत जोड़ो यात्रा पर निकलना चाहिए।

    अमित शाह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है देश में सबसे ज्यादा अपराधों में राजस्थान का नंबर प्रथम नंबर पर आता है ऐसे में उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सत्ता नहीं संभल रही है तो उन्हें सत्ता की कुर्सी खाली कर देनी चाहिए और जल्द ही भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में शासन चलाने का आशीर्वाद जनता से लेने जा रही है।

    राहुल से लेकर राजस्थान के दंगों तक पर साधा निशाना

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से लेकर राजस्थान में हो रहे बलात्कार के मामलों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। जोधपुर के रावण के चबूतरा मैदान में बूथ महासम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने 20000 कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने में जुट जाएं।

    अमित शाह ने उदयपुर में हुए कन्हैयालाल के नरसंहार से लेकर जोधपुर अलवर करौली जयपुर में हुए दंगों तक का जिक्र कर अशोक गहलोत सरकार को कानून व्यवस्था के मामले में
    फेलियर बताया। अमित शाह ने यहाँ तक कह दिया कि गहलोत जी राज्य का शासन नही संभल रहा है। तो कुर्सी खाली करदो। राजस्थान की जनता भाजपा को 2023 में जिताकर सत्ता सौपने वाली है।

    35 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जान फूंक गए अमित शाह

    2023 के होने वाले विधानसभा चुनाव में मारवाड़ की 35 विधानसभा सीट पर अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। जोधपुर संभाग के 6 जिलों की 35 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अमित शाह ने सभी सीटों पर जीत दिलाने को जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 2024 में जीत से पहले 2023 चूजाव काफी महत्वपूर्ण है।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version