सपा सम्मेलन: नरेश उत्तम फिर बने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष

    समाजवादी पार्टी का 9वां राज्य सम्मेलन शुरू हो गया। नरेश उत्तरम फिर से सपा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम को बधाई देते हुए कहा कि यह लड़ाई बड़ी है। समाज में बांटने वाली ताकतों का सत्ता से बाहर करेंगे। 2019 में हम बहुजन की ताकत को साथ लिया। जो भी त्याग करना था हमने किया भाजपा को हराने के लिये।

    इसके पूर्व अखिलेश यादव ने तिरंगा फहरा कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में देश भर से 50 हज़ार प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। सपा सुप्रीमो ने कहा कि जो लोग सत्ता में हैं वह चीज का दुरुपयोग करते हैं। अखिलेश ने कहा कि 2019 के मुकाबले सपा 22 में बढ़ी। हम सत्ता में नहीं आ पाए लेकिन सीटें दुगनी से ज्यादा हो गईं। सपा की जब जब सरकार बनी तो देश प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम हुआ। नेता जी हमसे कहते थे कि तुमने लखनऊ में बहुत काम कर दिखाया। सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा सरकार पर नदी की सफाई को लेकर टिप्पणी की है। इस लखनऊ में लोहिया पार्क, जनेश्वर पार्क, जेपी सेंटर दिया। सपा सरकार में लखनऊ में मेट्रो समेत ढेरो काम कराए। नेताजी के आग्रह पर लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे का निर्माण हमने 36 माह के बजाए 21 माह में तैयार कर दिया। मंच पर अखिलेश यादव के अलावा रामगोपाल यादव किरनमय नंदा, स्वामी प्रसाद मौर्य , राम गोविंद चौधरी, रामजी लाल सुमन आदि मौजूद है। मुलायम आज़म स्वास्थ्य कारणों से नही हैं। अखिलेश ने कहा कि सरकारी नौकरियों में बहुजन समाज को मिले आरक्षण से सरकार छेड़छाड़ कर रही है। ताकि सरकारी संस्थाएं ध्वस्त हो जाए और निजीकरण हो जाए।

    सपा के राजनीतिक प्रस्ताव में कहा कि भाजपा का यह कृत्य लोकतंत्र के लिए चुनौती है। भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। भाजपा संविधान का पालन क्यों नहीं करती हैं? भाजपा ने अपने चुनाव संकल्प पत्र में जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया है। आम जनता को धोखा दिया जा रहा है। जनता अब जागरूक हो रही है ओर उसे यह भरोसा हो चला है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही उसके हित सुरक्षित रह सकते हैं। भाजपा नफरत और बदले की भावना से काम करती है।

    अस्पतालों को निजी सेक्टर में देना चाह रही सरकार

    अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार जानबूझकर कर सरकारी अस्पतालों को निजी सेक्टर में देना चाहती है। आरक्षण से सरकार छेड़छाड़ करना चाहती है।सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने अव्यवस्था पर मंच से कार्यकर्ताओ को डांट लगाई। इसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करते हुए कहा कि केवल नरेश उत्तम का नाम आया।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version