भतीजे ने चाचा को दी दर्दनाक मौत, बेरहमी से पीटा…ईंटों से किया वार, आरोपी फरार

    फफूंद थाना क्षेत्र  में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक भतीजे ने अपने चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के बेटों ने ईंटों से वार कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर में भतीजे की पिटाई से वृद्ध चाचा की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपी की तालाश शुरू की है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मिश्रीपुर निवासी किसान श्याम नारायण दुबे (65) का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि गुरुवार रात पिता पूजा करने के बाद दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच चीखने की आवाजे आई।

    इस पर वह और भाई कुलदीप बाहर आए, तो चचेरा भाई महेंद्र दुबे भागते हुए दिखा। आरोप लगाया की महेंद्र ने पिता की ईंटों से वार कर हत्या की है। घटना के बाद घर पर ताला डाल कर फरार हो गया। वृद्ध की हत्या की जानकारी पर थाना पुलिस और अजीतमल सीओ मौके पर पहुंचे।

    आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
    आलाअधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिली है। मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version