अब 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे राहुल गांधी, बहाल होगी संसद की सदस्यता; ‘सुप्रीम’ राहत के क्या हैं मायने

    कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की सांसदी बहाल होना तय है। वह मानसून सत्र में हिस्सा भी ले सकते हैं।

    मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि उनकी दो साल की सजा पर फिलहाल रोक रहेगी।

    राहुल गांधी की सजा पर रोक कांग्रेस ही नहीं, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के लिए भी राहत की खबर है। दरअसल, जनप्रतिनिधि कानून के तहत राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सांसदी रद्द हो गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद राहुल की सांसदी बहाल हो सकती है। साथ ही वह, संसद के मानसून सत्र में हिस्सा भी ले सकते हैं।

    अधिकतम सजा क्यों दी?

    सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो जानना चाहता है कि राहुल गांधी को अधिकतम सजा क्यों दी गई। अगर जज ने राहुल को 1 साल 11 महीने की सजा दी होती तो राहुल गांधी संसद की सदस्यता से अयोग्य नहीं घोषित होते।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version