Home Uncategorized तेलंगाना हाई कोर्ट की जज जस्टिस एमजी प्रियदर्शिनी का हैदराबाद में निधन

तेलंगाना हाई कोर्ट की जज जस्टिस एमजी प्रियदर्शिनी का हैदराबाद में निधन

तेलंगाना हाई कोर्ट की जज जस्टिस एमजी प्रियदर्शिनी का रविवार को निधन हो गया. पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थीं. रविवार सुबह करीब सवा दस बजे उन्‍होंने हैदराबाद में अंतिम सांस ली. तेलंगाना हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) ने एक बयान में जस्टिस एमजी प्रियदर्शिनी के निधन की आधिकारिक जानकारी दी. उनके पार्थिव शरीर को हैदराबाद स्थित उनके आवास पर रखा गया है. अंतिम संस्‍कार सोमवार दोपहर 12 बजे हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित महाप्रस्थानम में होगा.जस्टिस प्रियदर्शिनी ने आंध्र विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स, लोक प्रशासन में मास्टर ऑफ आर्ट्स और राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की.उन्‍होंने 1995 में विशाखापत्तनम से अपनी विधि की डिग्री पूरी की और 1997 में आंध्र विश्वविद्यालय से श्रम और औद्योगिक कानून (एलएलएम) में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की थी. ​वह सितंबर 1995 में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में एक वकील के रूप में पंजीकृत हुईं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version