Home Uncategorized J&K: कुलगाम में युवक की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया, न्यायिक जांच...

J&K: कुलगाम में युवक की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया, न्यायिक जांच की मांग, ड्रोन वीडियो से खुला राज

पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल आतंकियों के तलाश का सघन अभियान चला रही है. इस अभियान के तहत कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है. लेकिन इसी दौरान दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में एक युवक की संदिग्ध स्थिति हुई मौत का मामला सामने आया है. रविवार को कुलगाम के तंगमार्ग के 22 साल के इम्तियाज़ अहमद मागरे की लाश अदबल नाले से बरामद हुआ था. मागरे के परिवार का आरोप है कि दो दिन पहले उसके सेना पकड़ कर लेकर गई थी. उसकी मौत कैसे हुई इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए. पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी मामले को बांदीपुर और कुपवाड़ा में हुई दो संदिग्ध मौत के साथ जोड़ते हुए न्यायिक जांच की मांग की है. महबूबा मुफ्ती ने कहा, ”बांदीपोरा मुठभेड़ या कुलगाम की इस ताजा घटना को लेकर लगे आरोप बेहद परेशान करने वाले हैं. इसमें पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की जरूरत है.”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version