उत्तराखंड में मौसम के खराब होने की खबर सामने आने के साथ ही एक भयानक नजारा भी देखने को मिला है. पहाड़ों की रानी मसूरी और कैम्पटी क्षेत्र में हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, पर्यटन स्थल कैम्पटी फॉल में भारी बारिश से प्राकृतिक वाटर फॉल ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस वाटर फॉल के रौद्र रूप में आने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास की दुकाने में भी इस सैलाब जैसे धारा की चपेट में आ गईं. लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
