पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फायरिंग से बाज नहीं आ रहा है और लगातार 11वें दिन भी सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तानी सेना लगातार फायरिंग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है. सेना के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से 4-5 मई की रात के दौरान एक बार फिर से फायरिंग की गई. इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने तुरंत कठोर जवाब दिया. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार से बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की है. भारतीय सेना ने तुरंत और सटीक रूप से इसका जवाब दिया.लगातार 11वें दिन पाक ने किया युद्गविराम का उल्लंघन जम्मू के राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी, अखनूर, पुंछ और कश्मीर के कुपवाड़ा व बारामूला से पाक सेना ने की स्माल आर्म्स से गोलीबारी एलओसी पर आठ जगहों पर पाक ने सीजफायर का उल्लंघन कियाभारतीय सेना ने दिया करारा जवाब पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद भारत पाक के बीच तनाव बढ़ा है.24 अप्रैल की रात से लगातार एलओसी पर पाक सेना का फायरिंग जारी है गौरतलब है कि आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की निर्मम तरीके से हत्या की थी. इसके बाद से पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है. इस नृशंस हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है. इस घटना से पूरे देश में गुस्सा फैल गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन आतंकियों, उनके मददगारों और समर्थकों को कहीं से भी ढूंढ कर सजा दी जाएगी.
