Home Uncategorized भारतीय स्टार्टअप्स ने 1 हफ्ते में जुटाई 102.93 मिलियन डॉलर की फंडिंग,...

भारतीय स्टार्टअप्स ने 1 हफ्ते में जुटाई 102.93 मिलियन डॉलर की फंडिंग, हेल्थटेक-क्लीनटेक सेक्टर सबसे आगे

भारतीय स्टार्टअप्स ने बीते एक हफ्ते में 25 डील्स के जरिए 102.93 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है. इसमें अर्ली स्टेज और ग्रोथ स्टेज की डील शामिल हैं.बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर स्थित स्टार्टअप सात-सात डील के साथ फंडिंग की रेस में सबसे आगे रहे, इसके बाद मुंबई और चेन्नई का स्थान रहा.फंडिंग हासिल करने वाले सेक्टरों में क्लीनटेक, साइबर सिक्योरिटी, ऐडटेक और हेल्थटेक प्रमुख थे, जो दिखाता है कि भारत में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में निवेशकों का रुझान बना हुआ है.फंडिंग प्राप्त करने में हेल्थटेक स्टार्टअप्स चार डील के साथ टॉप पर थे, इसके बाद ई-कॉमर्स और फूडटेक कंपनियों का स्थान रहा, जिनमें से प्रत्येक ने तीन डील हासिल की. मीडिया और एंटरटेनमेंट, प्रॉपटेक, एडटेक, सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस और अन्य सेक्टरों में भी कई फंडिंग राउंड हुए. ग्रोथ स्टेज फंडिंग में किसने मारी बाजी?ग्रोथ स्टेज फंडिंग में सबसे आगे क्लीनटेक बेस्ड एनबीएफसी मेटाफिन रही, जिसने अपने सीरीज ए राउंड में 10 मिलियन डॉलर जुटाए. ग्रोथ स्टेज में फंड जुटाने वालों में साइबरसिक्यूरिटी फर्म क्यून्यू लैब्स शामिल है, जिसने 7 मिलियन डॉलर जुटाए और नियोबैंकिंग स्टार्टअप कैलिडोफिन ने 5 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई.इसके अतिरिक्त ऐडटेक प्लेटफॉर्म कॉलेजदेखो और मरीन सर्विसेज कंपनी सदभाव ऑफशोर ने भी फंडिंग जुटाई है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version