हिमाचल में चुनाव तारीखों का ऐलान, सर्वे ने बताया जनता का मूड

    चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञानभवन में तारीखों का ऐलान किया। भाजपा शासित पहाड़ी राज्य में 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। इस बीच एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने ताजा ओपनियन पोल भी पेश किया है।

    जयराम ठाकुर के काम से कितने लोग खुश?

    ओपिनियन पोल के मुताबिक, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज से अधिकतर लोग खुश हैं। सीएम का कामकाज कैसा है, इसके जवाब में 38 फीसदी लोगों ने ‘अच्छा’ कहा। 29 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के काम को औसत बताया तो 33 फीसदी ने खराब माना। यानी 71 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के कामकाज से संतुष्ट हैं।

    सीएम के रूप में पहली पसंद कौन?

    सर्वे में लोगों से जब सीएम पद की पहली पसंद को लेकर सवाल किया गया तो 32 फीसदी ने जयराम ठाकुर को सबसे बेहतर बताया। 26 फीसदी लोग अनुराग ठाकुर को सीएम देखना चाहते हैं। कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह को 18 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद के रूप में बताया तो 24 फीसदी लोग अन्य किसी चेहरे को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version